फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से गायब हो गया दूल्हा, थोड़ी ही देर में जाने वाली थी बारात

Fri, 05 May 2017 08:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- डेरापुर कसबे से उन्नाव जा रही थी बारात
- काफी तलाश के बाद पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात डेरापुर के थाना क्षेत्र के गुरियापुर गांव निवासी एक युवक की बारात गुरुवार को उन्नाव जानी थी। घर में तैयारियां चल रहीं थीं, तभी दूल्हा बनने जा रहा युवक अचानक लापता हो गया। युवक के पिता ने लापता होने की गुमशुदगी डेरापुर थाने में दर्ज कराई है। वहीं, वर पक्ष ने वधू पक्ष को भी सूचित किया है।
विज्ञापन

  डेरापुर थाना क्षेत्र के गुरियापुर गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ टिंकू पुत्र अशोक सिंह की शादी उन्नाव निवासी राम आसरे सिंह की पुत्री शानू से तय हुई है। 30 अप्रैल को उन्नाव निवासी राम आसरे सिंह गुरियापुर गांव तिलक लेकर आए थे।   तिलक समारोह के बाद चार मई को बारात जानी थी। घर में तैयारियां की गई थीं। अचानक तीन मई को दूल्हा श्याम सिंह उर्फ टिंकू लापता हो गया। परिवारीजनों ने काफी तलाश की, परंतु गुरुवार की शाम तक कोई पता नहीं चल सका। उसके पिता ने पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी डेरापुर थाने में दर्ज कराई । वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चा जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें