फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के समय होने वाली दुल्हन की हरकत देख भड़क उठा दूल्हा, बोला पापा चलाे मैं इससे शादी नहीं करूंगा

Thu, 13 Feb 2020 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जयमाल के दौरान होने वाली दुल्हन की अजीब हरकतें देख दूल्हे को उसके मानसिक बीमार होने का शक हुआ। इसपर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के मानसिक बीमार होने की बात सामने आने पर दोनों परिवारों के बुजुर्गों ने लेनदेन का सामान एक दूसरे को दिलवा मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद बिना शादी किए ही बराती वापस लौट गए। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार को गाजे बाजे के साथ बरात लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस पहुंचा। रात करीब 8 बजे अगवानी हुई। गेस्ट हाउस में बरात पहुंचने के बाद आचार्य ने द्वारचार की रस्में संपन्न कराईं। होने वाला दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा।

 
विज्ञापन

विवाह कार्यक्रम - फोटो : BBC
उधर होने वाली दुल्हन को भी स्टेज पर लाया गया। दूल्हे के परिजनों के अनुसार जब युवती की सहेलियों ने वरमाला डालने को कहा तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। सहेलियों ने कई बार उससे वरमाला डालने की बात कही लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।

आखिर में पिता के दबाव में युवती ने होने वाले दूल्हे की ओर वरमाला उछाल दी। वर पक्ष को यह नागवार गुजरा। होने वाली दुल्हन ने यह हरकत तीन बार दोहराई। मानसिक संतुलन ठीक न होने का शक होने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

कई घंटे तक मान मनौव्वल के बाद बात नहीं बनी। इसके बाद पक्षों के बड़े बजुर्गों ने भी प्रयास किया लेकिन युवक शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इसपर दोनों पक्षों का लेनदेन व खर्च का हिसाब कराया गया और बरात बिना दूल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें