फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांतवें फेरे के समय बेहोश हुआ दूल्हा

Thu, 03 May 2018 03:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सांतवें फेरे के समय दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया। वह बेहोश होकर मंडप में गिर गया। उसकी यह हालत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर युवक को दौरे पड़ने की बात छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पहले तो दुल्हन को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दूसरे दिन शाम तक पंचायत के बावजूद समझौता नहीं हो सका और दुल्हन के बगैर बारात को विदा होना पड़ा। 
विज्ञापन


यूपी के कन्नौज जिले के नादेमऊ क्षेत्र के एक युवक की शादी समीप ही गांव की एक युवती से तय हुई थी। मंगलवार शाम बारात आई। बैंडबाजे की धुन पर बाराती नाचते दरवाजे तक पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद खाना खाकर कुछ बाराती चले भी गए। परिवार वाले शादी की रस्म को पूरा कराने में जुट गए। जयमाला के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने भी दूल्हा व दुल्हन को शुभकामनाएं दी। इसके बाद फेरों की तैयारी शुरू हुई। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। तभी सांतवें फेरे के दौरान अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। इससे मंडप में अफरातफरी मच गई। यह देख युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष के लोगों पर दौरा पड़ने की बीमारी छिपाने का आरोप लगाया। मौके पर विवाद होता देख वहां मौजूद बाराती भी मंडप से निकल गए। दुल्हन और वर पक्ष के लोगों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दूसरे दिन बुधवार शाम तक पुलिस की मौजूदगी वर और कन्य पक्ष के लोगों के बीच समझौते का प्रयास होता रहा, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद परिवार के साथ दूल्हा बगैर दुल्हन लिए घर लौट गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें