फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में होंगे IPL-10 के दो मैच

Thu, 16 Feb 2017 01:13 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईपीएल सीजन-10 वेबसाइट पर मैचों का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
आईपीएल सीजन-10 के दो मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। ये मैच 10 और 13 मई को होंगे। गुजरात लायंस के सीईओ को 19 फरवरी को कानपुर आना था, लेकिन वोटिंग का दिन होने के कारण उन्होंने अपना प्रोग्राम बदल दिया। अब वे 25 या 26 फरवरी को शहर आएंगे और दोनों आईपीएल मैचों को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


26 जनवरी को ग्रीनपार्क में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 के दौरान आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने आगे भी मैच कराने का वादा किया था। वहीं शहरवासियों के उत्साह को देखते हुए गुजरात लायंस के मालिक केशव बंसल ने भी ग्रीनपार्क में अगले सीजन में मैच कराने की बात कही थी। गुजरात लायंस के सीईओ ने ग्रीनपार्क और प्रबंधन की तारीफ की थी। ऐसे में आईपीएल सीजन-10 में ग्रीनपार्क में मैच की उम्मीद बढ़ गई थी।

बुधवार की रात करीब आठ बजे आईपीएल की साइट ‘वीवो आईपीएल’ पर सीजन-10 के मैचों की सूची और स्थान घोषित कर दिए गए। गुजरात लायंस टीम के सीईओ अमरेंद्र सिंह ने मोबाइल पर बताया कि वे अपने दो मैच 10 और 13 मई को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलेंगे।
विज्ञापन


10 मई को गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रात 8:00 बजे से मुकाबला होगा। दूसरा मैच 13 मई को गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 4:00 बजे से खेला जाएगा। 19 को उन्हें कानपुर आना था पर चुनाव के कारण अब 25 या 26 फरवरी को आएंगे। इससे पहले 20 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आईपीएल सीजन-10 का शुभारंभ 5 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें