फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पं. दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीनपार्क रेड ए और ब्लू टीम जीती

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में हुए मैच में बल्लेबाज को रन आउट करने का  प्रयास करता विकट कीपर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। खेल विभाग की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को ग्रीनपार्क रेड ए ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज को 35 रन से हराया। वहीं ग्रीनपार्क ब्लू ने येलो टीम को आठ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए मैच में ग्रीनपार्क रेड ए ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। टीम से तनिष राठौर ने 35, हर्षवर्धन ने 23 व अतीत यादव ने 22 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में अमित पटेल, विकास पटेल व उत्कर्ष तिवारी ने दो-दो विकेट चटकाए।

वहीं क्राइस्ट चर्च कॉलेज की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। इसमें शौर्य गुप्ता ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज कुमार ने तीन, यर्थाथ ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच नीरज कुमार को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में ग्रीनपार्क येलो टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम से अक्षत ने 20 व शोएब अख्तर ने 18 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में निखिलेश ने तीन, गोल्डी यादव ने दो विकेट लिए।

वहीं ग्रीनपार्क ब्लू टीम ने 10.2 ओवर में दो विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीता। इसमें सुधांशु ने 38 व रामजी यादव ने 37 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रतीक यादव ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच निखिलेश प्रताप सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें