फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस में ग्रीनपार्क के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। - फोटो : ग्रीनपार्क
विज्ञापन
कानपुर। सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में 28 से 30 जुलाई तक हुई सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेलो इंडिया सेंटर ग्रीनपार्क स्टेडियम के खिलाड़ियों ने 25 पदक जीते। इसमें आठ स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य पदक हैं। शुक्रवार को सभी विजेताओं को ग्रीनपार्क में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका टीम वर्ग में प्रेक्षा तिवारी, सानवी सिंह, तान्या सैनी, अंशिका दहिया, आन्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। बालक टीम वर्ग में अहेलन एस ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में कावी ए शाह व अंशिका गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता।

बालक टीम वर्ग में वीर रावत, विराट गुप्ता, वेदांत शुक्ला, काव्यम मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका टीम वर्ग में अबाना, मुस्कान सोनकर, अमीषा ने स्वर्ण पदक जीता, तो वरुणवी मिश्रा ने रजत पदक जीता। अंडर-19 बालक टीम वर्ग में कनिष्क, अंशुमान, कृष्णा पाल ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


एकल वर्ग में प्रेक्षा तिवारी, वीर रावत, कावी ए शाह, अबाना, अंशुमान ने स्वर्ण पदक और वरुणवी मिश्रा ने रजत पदक जीता। इस पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। उप्र टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, कानपुर टेबल टेनिस के सचिव संजय टंडन, गीता टंडन, आशीष कपूर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें