फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क: दो माह पहले बंद होना चाहिए प्रवेश, अब चल रहा है रेस्टोरेंट, उड़ रहीं BCCI गाइडलाइन की धज्जियां

Sun, 04 Aug 2024 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपीसीए के नोडल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में मैच के दौरान दर्शकों की एंट्री पर रोक है। रोड सेफ्टी के मैच के दौरान भी यहां पर दर्शक नहीं बैठ सके थे। यूपी टी-20 लीग के दौरान यूपीसीए को लीग की फ्रेंचाइजियों के मालिकों व वीवीआईपी दर्शकों के लिए रेस्टोरेंट को पैसे देकर बुक करवाना पड़ा था।
विज्ञापन
green park stadium kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मैचों के दो माह पहले किसी भी स्टेडियम को किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होनी चाहिए। साथ ही स्टेडियम परिसर में लोगों का प्रवेश भी पूरी तरह से बंद होना चाहिए। इसके इतर ग्रीनपार्क में बना रेस्टाेरेंट धड़ल्ले से चल रहा है, जबकि मैच सितंबर में है। यहां बाहरी लोग आते हैं और देर रात तक पार्टियों का आयोजन भी किया जाता है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि देश के किसी भी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले स्टेडियम परिसर को पूरी तरह से खाली रखा जाता है, ताकि मैच की तैयारियां हो सकें। साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार से मैदान, स्टेडियम या दर्शक दीर्घाओं को नुकसान न पहुंचा सके। फिर भी ग्रीनपार्क में बना रेस्टोरेंट देर रात तक संचालित किया जा रहा है।
किसी भी खेल परिसर में भी देर रात तक पार्टियों का नियम खेल निदेशालय की नियमावली भी शामिल नहीं है। कई बार तो खुद ग्रीनपार्क स्टेडियम के डिप्टी डायरेक्टर आरएन सिंह ने भी देर रात की पार्टियों पर रोक लगवा चुके हैं और गेट बंद करवाया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में मैच के दौरान दर्शकों की एंट्री पर रोक है। रोड सेफ्टी के मैच के दौरान भी यहां पर दर्शक नहीं बैठ सके थे। यूपी टी-20 लीग के दौरान यूपीसीए को लीग की फ्रेंचाइजियों के मालिकों व वीवीआईपी दर्शकों के लिए रेस्टोरेंट को पैसे देकर बुक करवाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त को बताई हैं रेस्टोरेंट से होने वाली दिक्कतें
यूपीसीए के नोडल अधिकारी, सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि विजिटर गैलरी में रेस्टोरेंट के निर्माण को लेकर यूपीसीए को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। यूपी टी-20 लीग के दौरान यूपीसीए ने ही अपने वीवीआईपी व फ्रेंचाइजी मालिकों को बैठाने के लिए रेस्टोरेंट में 70 लाख रुपये के कांच लगवाए थे, ताकि स्टेडियम सुंदर दिखे। रेस्टोरेंट से होने वाली परेशानियों को लेकर कमिश्नर कानपुर से बातचीत की थी, उन्होंने टेस्ट मैच के बाद इसका समाधान करने का आश्वासन दिया है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें