फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोमबत्तियों और फूलों से रोशन हुईं कब्रें, पूर्वजों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ऑल सोल्स डे पर दो नवंबर को ईसाई समाज के लोगों ने चुन्नीगंज, ट्रांसपोर्ट नगर और लालकुर्ती स्थित कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने दिवंगत पूर्वजों और प्रियजनों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कब्रों पर फूल-मालाएं चढ़ाईं, मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की और अगरबत्ती व केवड़े से उन्हें सजाया। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शाम से ही कब्रिस्तानों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड के सचिव पादरी डायमंड यूसुफ ने बताया कि शहर में पिछले 77 वर्षों से ऑल सोल्स डे मनाया जा रहा है। दो नवंबर का दिन दुनियाभर के ईसाइयों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन परिजन और मित्र अपने दिवंगत प्रियजनों को प्रेम और सम्मान के साथ याद करते हैं। फादर थॉमस कुमार, केके एंथोनी और राजेश साइमन ने मिस्सा बलिदान चढ़ाया और कब्रों पर पवित्र जल छिड़ककर प्रार्थना की। कोषाध्यक्ष मनोज मैकार्टिस ने बताया कि मान्यता है कि स्वर्ग में मौजूद पूर्वजों की आत्माएं अपने परिजन के लिए दुआ करती हैं।
चर्च ऑफ क्राइस्ट पांडुनगर के पादरी इमैनुअल सिंह ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के साथ देश में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना कराई। पादरी सैमुअल सिंह ने बताया कि बाइबिल के अनुसार यीशु मसीह ने मृत्यु को पराजित किया था। मान्यता है कि पूर्वज लंबी नींद में हैं और कयामत के दिन कब्रें खुलने पर सभी फिर मिलेंगे। इस मौके पर नोबल कुमार, रीता पॉल, अरुण मैकार्टिस, पादरी माइकल पतरस, पादरी संदीप सोलोमन, पादरी हनी क्लॉडियस, जोशुआ जॉन लाल, राजू, मोनिका विलियम, अंकिता डैनियल सिंह, रितु सिंह, यशराज साइलस, जेनिफर, रीना सिंह और मीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें