फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कब्र खोदने वाले की ट्रेन से कटकर माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोकाकोला क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर कब्र खोदने वाले की माैत गई। नजीराबाद थाने के सामने कब्रिस्तान में पीर मोहम्मद (50) परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


उनके बेटे गुलाम हुसैन ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे पिता क्रॉसिंग के पास जीटी रोड स्थित दुकान में दाढ़ी बनवाने के लिए गए थे लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह कब्रिस्तान लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय पैर फिसलने से गिर गए और ट्रेन ऊपर से निकल गई। उनके दो हिस्से हो गए। हादसे के बाद 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव हटवाया तब ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों ओर चिलचिलाती धूप में फंसकर लोगों के पसीने छूट गए। पति की मौत के बाद पत्नी मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें