फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जमीनी विवाद में पौत्र ने बाबा की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या, आरोपी फरार

Wed, 25 Nov 2026 06:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पौत्र ने बाबा को मौत के घाट उतार दिया। कालू कुआं स्थित घर में वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के कालू कुआं मोहल्ले में जमीनी विवाद में पौत्र ने बाबा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मजार के पास कालू कुआं निवासी लल्ला राजपूत (80) की मंगलवार रात करीब 11:50 बजे उनके घर पर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मृतक के बेटे रामगोपाल राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में अपने भतीजे सुनील राजपूत (26) पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें