फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ससुर ने बहू को दी गाली तो पोते ने फावड़ा मारकर कर दी बाबा की हत्या

Thu, 03 Dec 2020 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हत्यारोपी वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान ससुर ने बहू को गाली दे दी। नाराज पोते ने फावड़ा मारकर बाबा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। लालपुर खाले निवासी साहिबू (65) गांव में ही रहकर खेती करता था। उसके पुत्र पप्पू का परिवार भी उसके साथ ही रहता है। बीते दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पप्पू की पत्नी घुन्ना के नाम से आवास आवंटित हुआ है।

मकान निर्माण के लिए पहली किश्त मिलने  पर कार्य कराया जा रहा था। साहिबू घर में कुछ जगह छोड़कर निर्माण कराने के लिए कह रहा था, लेकिन पप्पू व उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार देर शाम इसको लेकर साहिबू का अपनी बहू घुन्ना पत्नी पप्पू के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


आवेश में आकर साहिबू ने घुन्ना को गालियां दे दीं। यह बात वहां मौजूद घुन्ना के पुत्र वीरेंद्र को बर्दाश्त नहीं हुई। इस पर उसने पहले लकड़ी का पटा उठाकर अपने बाबा साहिबू की पीठ पर मार दिया और फिर वहीं पड़ा फावड़ा उठाकर पीछे से सिर पर मार दिया।

घटनास्थल पर ही साहिबू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया और मौके से फावड़ा भी बरामद कर लिया। वीरेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा है और लखनऊ में एक होटल में काम करता था। मकान निर्माण के कारण इन दिनों वह गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें