मौके पर जांच करते एसएसपी कानपुर अनंतदेव एवं आईजी मोहित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी में घर पर अकेली परनानी शांती(86) और नाती सुजल उर्फ कुनाल (13) की सिर पर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। रात को सुजल की मां कोमल बेटी सौम्या संग कास्मेटिक की दुकान बंद करके घर पहुंची तो दोनों के खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।
उसके शोर मचाने पर आस-पड़ोस वालों को जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उस वक्त एसएसपी अनंत देव रामादेवी चौराहे पर वाहन चेकिंग करवा रहे थे। घटना की जानकारी पर एडीजी प्रेमप्रकाश, नए आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कमरे में औधे मुंह पड़ी मिली परनानी और नाती की खून से सनी लाश
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने पड़ोसी टेंपो चालक पर हत्या का शक जताया। पुलिस आशनाई और संपत्ति विवाद में जांच शुरू कर दी है। सनिगवां के हनुमानपुरी निवासी मनोज गुप्ता चमड़ा कारोबारी हैं। उनके परिवार में पत्नी कोमल, बेटी सौम्या और बेटा सुजल था। मनोज के परिवार के साथ ही उनकी पत्नी कोमल की नानी शांती भी साथ रहती थी।
मनोज के मुताबिक शुक्रवार वह काम से जाजमऊ गए थे। पत्नी बेटी संग कास्मेटिक की दुकान पर थी। घर पर सुजल और उसकी परनानी शांती थीं। कोमल ने बताया कि शाम 7:30 बजे वह दुकान बंद करके बेटी संग घर पहुंची। मेनगेट खुला था और अंदर की लाइट बंद थी।
घटना के समय कुछ ही दूरी पर भारी मात्रा में तैनात थी पुलिस फोर्स
कमरे में पहुंची तो नानी और उसका बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे, जिससे उसकी चीख निकल गई और मदद के लिए शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गई। उसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के साथ उनके चचेरे भाई भीम गुप्ता भी पहुंच गए।
उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सुजल की सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में वह पुलिस को सूचना देने केबाद सुजल को लेकर कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मनोज का आरोप है कि घर के सामने रहने वाले टेंपो चालक से उनका कई बार विवाद हो चुका है।
जिसकी खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने कहा कि परिजनों के आरोपों के आधार पर पड़ोसी टेंपो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी टीमें जांच कर रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।