फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाैनिहालों को पोषण के साथ बौद्धिक ज्ञान की मिलेगी घुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह साल के बच्चों को अब बौद्धिक के साथ सामाजिक ज्ञान भी दिया जाएगा। इसके लिए बाल विकास विभाग ने नई योजना बना ली है। आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान शुरू करेगा। इसके लिए जिले की 1696 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 48 मास्टर ट्रेनर 10 से 28 फरवरी तक प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 4244 आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से छह साल के 1.73 लाख से अधिक बच्चों को पुष्टाहार दिया जाता है। इनमें 1.20 लाख बच्चे तीन से छह साल के हैं। इन बच्चों को पोषण के साथ शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक ज्ञान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जिले के 48 आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया था। अब सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और मिशन पोषण 2.0 में ''''''''पोषण भी, पढ़ाई भी'''''''' अभियान का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास है। विभाग का प्रयास है कि स्कूलों में प्रवेश से पहले बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, सामाजिक, भावनात्मक के साथ ही रचनात्मक विकास हो सके। साथ ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाने का प्रयास भी रहेगा।

बच्चों को खेलकूद के साथ अब बौद्धिक ज्ञान भी दिया जाएगा। 10 फरवरी से ब्लाॅक स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 48 आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सभी को प्रशिक्षित करेंगे। - दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें