फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में हैक 2026 का ग्रैंड फिनाले नौ से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब सी3आई हब की ओर से हैक 2026 का ग्रैंड फिनाले नौ व 10 अप्रैल को होगा। इसमें 30 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी, सीएसजेएमयू, एकेटीयू सहित कई संस्थानों और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त है।
विज्ञापन


इस वर्ष का मुख्य विषय क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी रखा गया है। इसमें नेटवर्क सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी, हार्डवेयर सुरक्षा, आईओटी और एआई सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक और साइबर अपराध रोकथाम जैसे क्षेत्रों में प्रतिभागी दक्षता दिखाएंगे। प्रतिभागी सी3आई हब एरीना प्लेटफॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइव सिटीएफ प्रतियोगिता और समाधान प्रस्तुत करेंगे।


ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के लिए 9000 से अधिक प्रतिभागियों ने 1300 से अधिक टीमों में हिस्सा लिया। कई चरणों के बाद 48 टीमें (162 प्रतिभागी) अंतिम चरण में पहुंचीं। इनमें 24 टीमें सिटीएफ ट्रैक और 24 टीमें सॉल्यूशन ट्रैक में मुकाबला करेंगी। सिटीएफ ट्रैक में प्रतिभागी वास्तविक साइबर सुरक्षा चुनौतियों को हल करेंगे जबकि सॉल्यूशन ट्रैक में उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान पेश होंगे। आयोजन के दौरान सरकार, शिक्षा और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी एक मंच पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें