अमर उजाला प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित इंटर स्कूल ग्रुप डांस कॉम्पिटीशन ‘इंडिया रॉक्स’ में स्टूडेंटों ने धमाकेदार प्रस्तुति दी और देशभक्ति गीतों पर परफार्मेंस देकर खूब तालियां बटोरीं। बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुए ऑडिशन में 12 टीमों का फिनाले के लिए सेलेक्शन हुआ। फिनाले 11 अगस्त को रागेंद्र स्वरूप सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रथम विजेता को 5100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये और तृतीय विजेता को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
ऑडिशन में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल ने जहां वंदेमातरम म्यूजिक पर परफार्म किया, वहीं दुर्गा प्रसाद ने वंदेमातरम गीत पर प्रस्तुति दी। लिटिल हैवन स्कूल के अभिजीत और उनकी टीम ने हम लोगों को समझ सको तो...गीत पर दमदार प्रस्तुति दी। सेेंट जॉन स्कूल के गौरव, सागर, रिया, वत्सल और श्रेया ने ‘एक तेरा नाम है साचा...’ पर भावनात्मक प्रस्तुति दी। स्वराज इंडिया के नन्हे-मुन्नों ने अपनी परफार्मेंस में रची कहानी से सभी की आंखें नम कर दीं। रामलला इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति से तालियां बटोरीं।
ये हैं फाइनलिस्ट
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, सेठ मोती लाल खेड़िया इंटर कॉलेज, कामद शाइनिंग स्टार्स, फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन स्कूल, लिटिल हैवन स्कूल, एस्कार्ट वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, गौरव मेमोरियल स्कूल, सेंट जॉन स्कूल, विद्युत परिषद इंटर कॉलेज, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल और राधा कृष्णनम पब्लिक स्कूल।