नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) और कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार यह टेस्ट 28 जनवरी को होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 30 नवंबर तक छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट www.ntagpat.nic.in और www.ntacmat.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक जीपीएटी की परीक्षा एक पाली (दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक) में होगी जबकि सीमैट दो पालियों में होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02: 30 बजे से शाम 05:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों परीक्षा के परिणाम आठ फरवरी तक जारी होने की संभावित तिथि घोषित की गई है।
जीपीएटी में फार्मेसी, सीमैट में केवल स्नातक की योग्यता अनिवार्य
जीपीएटी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास बीफार्मा या फिर बीटेक इन फार्मा, फाइन केमिकल टेक्नोलॉजी की डिग्री या अध्ययनरत होना अनिवार्य है। वहीं दूसरी ओर कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूृड टेस्ट (सीमैट) के लिए स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।