राज्यपाल ने छात्रों को बाटे पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को शिक्षा के मौजूदा स्तर पर अपनी चिंता व्यक्त की है। वह मंगलवार को इटावा बकेवर के जनता कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। समाजवादी पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह पर राज्यपाल ने कहा कि ये सपा का पारिवारिक मामला है। प्रदेश में चल रहे घटनाक्रम पर उनकी पैनी नजर है। कहा कि अभी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी दे दी गई है।
शिक्षा के बड़े स्तर पर धन कमाने की होड़ पर चिन्ता जताते हुए सवाल किया है कि हालात बेहद दयनीय हो गए हैं। क्योंकि शिक्षा के हर मामले में धन लेना गलत है। डिग्री और प्रमाण पत्र लेने तक में पैसे लेने से संस्थाएं पीछे नहीं हटती हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। इस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।