घायल भाजपाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महोबा रैली में शामिल होने के बाद कालपी स्थित अपने घर वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। इस दौरान एक कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कालपी जिले के छौंक हाइवे के पास मंगलवार तड़के हुआ है। मरने वाला भाजपा कार्यकर्ता रामबाबू का बेटा पंकज (42) कालपी, संधी गांव का निवासी है। सभी घायल भी इसी गांव के रहने वाले हैं।