फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच माह से ठप पड़ा है राजकीय नलकूप

Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मलासा में लगा सरकारी नलकूप ट्रांसफार्मर खराब होने से पांच माह से ठप पड़ा है। इसकी वजह से क्षेत्र के किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित है। वहीं करीब 80 बीघा गेहूं की फसल मुरझाने लगी है।
विज्ञापन

मलासा ग्राम पंचायत में खेतों की सिंचाई के लिए 45 बीपीजी राजकीय नलकूप लगा है। इसके संचालन के लिए बिजली की लाइन आई है। यहीं पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिससे नलकूप का कनेक्शन है। मगर पिछले पांच माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण नलकूप संचालित नहीं हो पा रहा है।
क्षेत्र के किसान रवि सिंह, नरेश सिंह, जय सिंह, वीरपाल सिंह आदि किसानों ने बताया कि ज्यादातर किसान सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप पर निर्भर रहते हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। मगर किसी ने किसानों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। हालात यह रहे कि गेहूं की बुआई से लेकर अब तक किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब समय से पानी न मिलने पर करीब 80 बीघा फसल मुरझाने लगी है। किसानों ने बताया कि खेतों में नमी बनाए रखने के लिए पानी की जरूरत भी है। इस संबंध में अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी गई है। एक दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें