अंबेडकर जयंती पर खुला सरकारी स्कूल
अंबेडकर जयंती पर घोषित अवकाश के आदेश को कुछ स्कूलों ने नहीं माना। शुक्रवार को कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्कूल खुले पाये गए। जबकि शहर के तमाम स्कूल और कॉलेज बंद थे। पूछे जाने पर बच्चे और टीचरों ने बताया कि उन्हें पता था कि आज अंबेडकर जयंती हैं लेकिन उन्हें अवकाश के बारे में किसी ने नहीं बताया।
स्कूल में अंबेडकर जयंती पर कोई कार्यक्रम भी नहीं हुआ। ये बच्चे सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पढ़ते रहे और टीचरें उन्हें पढ़ाती भी रहीं। छुट्टी के बारे में जब टीचरों से बातचीत की गई तो उन्होंने बगलें ताकते हुए कहा कि ‘जब हमें खुद पता होगा तभी बताएंगे कि छुट्टी है या नहीं’। अवकाश के दिन भी उन्हें बुलाया गया था। इस मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क ही नहीं हो पाया।