फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: 17 मामलों में नामजद चल रहे अपराधी का घर कुर्क किया गया

Wed, 30 Sep 2020 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अपराधी का घर कुर्क किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में अपराधियों के खिलाफ प्रदेशभर में चल रहे अभियान के तहत बुधवार को बांदा जिले में भी पुलिस ने 17 मामलों में नामजद चल रहे गैंगस्टर के घर और संपत्ति को कुर्क कर लिया। इसके लिए गांव में मुनादी करवाई गई थी।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के देखरेख में पूरी कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के गुरेह गांव का रहने वाला वीरेंद्र सिंह उर्फ बिंदा 17 मामलों में नामजद है। इस पर गैंगस्टर लगा है। बांदा जनपद के टॉप टेन अपराधियों में वीरेंद्र सिंह शामिल है।

जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी व मजिस्ट्रेट गांव पहुंचे। गांव में डुगडुगी पिटवाई गई और लोगों को अवगत कराया गया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें