फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लोगों के नाम दर्ज कर दी करोड़ों की सरकारी जमीन, जांच जारी

Fri, 02 Aug 2019 02:19 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोगांव/मैनपुरी
विज्ञापन
जमीन घोटाला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों ने करोड़ों की सरकारी भूमि भू-अभिलेखों में 40 लोगों के नाम चढ़ा दी। एक शिकायत की जांच में 800 बीघा जमीन का यह मामला खुला तो हड़कंप मच गया। लेखपाल ने रिपोर्ट एसडीएम भोगांव को सौंपी है।

विज्ञापन


मामला भोगांव तहसील की ग्राम पंचायत अहिरवा का है। सरकारी भूमि के घपलों के लिए पहले से चर्चा में रही इस ग्राम पंचायत में एक बार फिर 800 बीघा सरकारी भूमि का मामला सामने आया है। इस जमीन को तहसील में तैनात कुछ राजस्व कर्मचारियों ने ऑपरेटरों की मदद से निजी खातेदारों के नाम दर्ज करा दिया। ग्राम प्रधान रतना चौहान की शिकायत पर जांच हुई तो मामला सामने आया। यह जमीन 40 लोगों के नाम दर्ज की गई है।

वर्तमान में इस जमीन की कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये है। जांच में यह मामला और भी बड़ा हो सकता है। बीते वर्ष भी इस ग्राम पंचायत में एक हजार बीघा सरकारी जमीन भू-अभिलेखों में निजी खातेदारों के नाम दर्ज करने का मामला सामने आया था, जिसमें कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


अहिरवा ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन भू अभिलेखों में निजी खातेदारों के नाम दर्ज करने के मामले की जांच चल रही है। पहले भी 1000 बीघा सरकारी जमीन का मामला सामने आ चुका है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें