फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आठ दवाओं पर सरकार की पैनी नजर, किया गया गोपनीय सर्वे

Mon, 24 Jul 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग के मार्केट सर्वे में दवाओं की सप्लाई में कमी होने की बात सामने आई है। जीएसटी काउंसिल को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में सीजीएसटी अफसरों ने संकेत दिया है कि सप्लाई दुरुस्त न हुई तो आठ प्रकार की दवाओं की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन


इसके बाद से सरकार के स्तर पर इन दवाओं के निर्माताओं से उत्पादन की रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय अफसरों को दवाओं की सप्लाई चेन चेक करने को कहा गया है। सभी दवाओं के नाम गोपनीय रखे गए हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एक सप्ताह पहले ही जीएसटी काउंसिल की ओर से सभी प्रकार के बाजारों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई थी।

विभाग के अफसरों ने विभिन्न स्रोतों से जानकारी हासिल की है। यह मार्केट सर्वे लगातार जारी रहेगा। दवाओं के अलावा मार्केट में हर प्रकार की वस्तु और बाजार पर सरकार की नजर है। सेंट्रल जीएसटी की इस रिपोर्ट पर ड्रग इंस्पेक्टर ने अनभिज्ञता जताई है। ड्रग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से भी दवा बाजार का गोपनीय सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मार्केट सर्वे के बाद सेंट्रल जीएसटी ने काउंसिल को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें