फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुखरायां स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस

Sat, 07 Nov 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिवाली, भाई दूज व छठ के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को सौगात दी है। गाड़ी संख्या 15023/15024 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को पुखरायां रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव दिया गया है। इससे पुखरायां व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन दिवाली, भाई दूज व छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए पुखरायां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव दिया है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को इस ठहराव का विशेष लाभ मिलेगा। समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का पुखरायां स्टेशन पर ठहराव 10 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
यह ट्रेन पुखरायां स्टेशन पर शाम 6:58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुककर शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव 14 नवंबर से प्रभावी होगा। यह ट्रेन सुबह 9:47 बजे पुखरायां पहुंचेगी और 9:49 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए यह पहल की है। त्योहारों पर शुरू हुई इस सुविधा से पुखरायां के साथ ही आसपास के लोगों को आवागमन का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें