फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम प्रकाश ने नरेश पर कसा तंज: बोले- उनके बाकी वफादार... भाजपा की मदद वैसे ही तो नहीं कर रहे जैसे मेरी की थी

Thu, 25 Apr 2024 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पुराने साथी अरशद जैदी तो मन से प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनके बाकी वफादार कहीं भाजपा की मदद वैसे ही तो नहीं कर रहे, जैसे मेरी की थी।
विज्ञापन
विधायक श्याम प्रकाश की टिप्पणी का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबाक बयानबाजी और टिप्पणी के लिए अलग पहचान रखने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक नए नवेले भाजपाई की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट कर फिर चर्चा में आ गए हैं। इस कमेंट में उन्होंने जनपद के दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नरेश अग्रवाल के पुराने साथी अरशद जैदी तो मन से प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनके बाकी वफादार कहीं भाजपा की मदद वैसे ही तो नहीं कर रहे, जैसे मेरी की थी।

विज्ञापन


दरअसल बीती 20 अप्रैल को नरेश अग्रवाल की ओर से हरदोई शहर के नारायण धाम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की मौजूदगी में तीन हजार से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया था। इन्हीं लोगों में पिहानी के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले अली अरशद जैदी भी शामिल थे।

बृहस्पतिवार को अली अरशद जैदी का एक फोटो जनसंपर्क करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ था। इसी फोटो पर विधायक श्याम प्रकाश ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि नरेश द्वारा भाजपा में आए पुराने साथी अरशद जैदी मन से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। किंतु उनके बाकी वफादार- कहीं भाजपा की वैसे ही मदद तो नहीं कर रहे जैसी मेरी की थी। विधायक की इस टिप्पणी के सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें