फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरदोई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, लालच देकर ले गया था किशोर, मासूम के चीखने पर बरातियों ने पकड़ा

Thu, 25 Apr 2024 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 12 साल के लड़के ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। अपने पिता के साथ बच्ची बरात में शामिल होने गई थी। तभी आरोपी उसे लालच देकर ले गया और कुकृत्य किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ बुधवार की रात गांव मे आई एक बरात मे शामिल होने गया था।

विज्ञापन

युवक के साथ उसकी पांच वर्षीय बच्ची भी साथ गई थी। पिता ने बताया कि वो परिवार के साथ बरात पहुंचा, जहां। उसकी बच्ची खेलने लगी।  रात करीब 10 बजे बच्ची को गांव का रहने वाला 12 वर्षीय शोभित अपने साथ लालच देकर ले गया। बच्ची को स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर बरात मे शामिल लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के के लिए हरदोई भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें