फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दलित के घर में लगाई आग

Sat, 26 Aug 2017 07:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग से जला पड़ा मकान 
विज्ञापन
यूपी के महोबा थाना के श्रीनगर इलाके के ग्राम पिपरामाफ में दबंगों ने शुक्रवार रात एक दलित परिवार की पहले पिटाई की। इसके बाद घर में आग लगा दी। आग की लपटें देख गृहस्वामी ने बच्चों के साथ बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


आग से घर का सारा सामान जल गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

शिकायती पत्र के मुताबिक ग्राम पिपरामाफ निवासी रमेश बसोर पुत्र शंभूदयाल के पास पट्टे की करीब तीन बीघा जमीन है। जिस पर उसका कच्चा मकान बना था। गांव के ही कुछ दबंगों ने लेखपाल से मिलीभगत कर दूर पड़ी जमीन को दलित के पट्टे की जमीन पर स्थानांतरण कराकर तरमीम करा ली है।
विज्ञापन

जमीन को लेकर दलित का दबंगों से विवाद चल रहा है। 

आरोप है कि दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से उक्त जमीन से सबूत मिटाने के लिए उसके कच्चे मकान में आग लगा दी। उसकी पूरी गृहस्थी राख होे गई। आरोप है कि दबंगों ने उसे और उसके बच्चों को पहले मारपीट कर घर खाली करने की धमकी दी थी। मकान खाली न करने पर आग लगा दी। 
विज्ञापन


-पीड़ित ने बच्चों समेत घर से निकल कर बचाई जान
-पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें