फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीडीसी सदस्य के घर में आग से दो लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 27 बीडीसी शशि दिवाकर के घर से उठती आग की लपटें
विज्ञापन

परिजनों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। गांव बहेड़ा में सोमवार शाम क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि दिवाकर के घर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि के घर सोमवार शाम उस समय आग की घटना हुई जब घर के लोग बेटे सोहित के 25 नवम्बर को होने वाले विवाह कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। आग लगने से परिजनों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन ग्रामीणों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर महेवा चौकी पुलिस व लेखपाल राहुल गोयल, सहकारी संघ अध्यक्ष महेवा राजीव चौधरी, प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें