फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में लगी आग से पांच लाख से अधिक का माल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे के आदर्शनगर नगला बनी मोहल्ले में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इसमें एक लाख की नकदी, जेवर समेत करीब पांच लाख से अधिक का माल जलकर राख हो गया। घटना के समय गृहस्वामी सहित परिवार के लोग पड़ोस में ही अपने भतीजे के तिलकोत्सव कार्यक्रम में गए हुए थे। आग लगने के दौरान तीन छोटे बच्चे भी कमरे में सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 के करीब कस्बा नगला बनी निवासी दीपक के पड़ोस में ही अपने भाई रामकुमार के पुत्र के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल परिवार समेत गए थे। उनका पुत्र पंकज व उसकी पत्नी भी वहीं थी। घर में पंकज के दो छोटे बच्चे 5 साल व तीन साल के व एक भांजा चार साल का सो रहा था। आग लगते ही जब कमरे से आग की लपटें बाहर छत की तरफ से निकली तो शोर-शराब होने लगा।
पड़ोस में शादी वाले घर में मौजूद पंकज ने घर में आग देखी तो दौड़ पड़ा। शादी के कारण दो टंकी में पानी भरा रखा था।लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से करीब 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान घर में रखी करीब एक लाख की नकदी, जेवर समेत पांच से अधिक का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पंकज ने बताया वह दिल्ली में मोबाइल फोन की रिपेयरिंग काम करता है। आग से बर्तन तक पिघल गए। वहीं, लोहे की अलमारी और बक्सों में रखा सामान राख में तब्दील हो गया।सूचना पर कस्बा इंचार्ज हाकिम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर आर्थिक मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें