पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शुक्रवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पटरी से उतरे डिब्बे को मालगाड़ी से जोड़ा जा सका।
कानपुर में जूही यार्ड के पास सुबह करीब 11 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना से रेलवे विभाग में हड़ंकप मच गया। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद डिब्बे को मालगाड़ी से जोड़ा गया। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।