फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे ने छीन ली मासूम की सांसें, मौत बनकर सीने पर चढ़ गया ट्रॉली का पहिया

Fri, 17 May 2019 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में एक दर्दनाक हादसे ने मासूम की सांसें छीन ली। परिजनों के साथ मासूम ट्रैक्टर से एक शादी समारोह में जा रहा था। वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रॉली का पहिया उसके सीने के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


माधौगढ कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा निवासी चतुर सिंह पुत्र लाखन मध्य प्रदेश के जिला भिंड के लहार निवासी भांजे की शादी में शामिल होने ट्रैक्टर से जा रहे थे। साथ में बेटा दीपांशु (6) भी था। घर से निकलते ही कुछ दूरी पर दीपांशु अचानक ट्रैक्टर से गिर गया। इस दौरान ट्रॉली का पहिया उसके सीने पर चढ़ गया। जिससे मासूम बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि वोहदपुरा के पास मासूम की सांसें थम गईं। मासूम बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कक्षा एक का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें