फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, कानपुर-शताब्दी रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला

Fri, 15 Oct 2021 10:07 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के 22 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। ट्रैक ठीक करने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर रूरा के निकट बेपटरी हुई मालगाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई-दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट पर शुक्रवार तड़के एक मालगाड़ी के 22 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इससे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक बाधित हो गए हैं। हावड़ा-राजधानी, कानपुर-शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। कई गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। ट्रैक ठीक करने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं। हादसे के चलते टूंडला कानपुर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

दिल्ली से कानपुर की ओर आ रही खाली मालगाड़ी शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अंबियापुर-रूरा स्टेशन के बीच बेपटरी हो गई। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद सभी स्टेशनों को मैसेज दिया गया कि अप और डाउन की सभी ट्रेनें जहां-तहां रोक दी जाएं। कानपुर में हावड़ा-राजधानी, कानपुर-शताब्दी समेत सात ट्रेनें सुबह सवा पांच बजे से ही खड़ी हैं। 

मालगाड़ी अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई। लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो मालगाड़ी के वैगन की आपस में टकरा गए। जिसमें 3 वैगन पास से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन की पटरियों पर जा गिरे। वहीं, 5 वैगन दूसरी ओर तालाब में जा गिरे।
विज्ञापन


लोको पायलट व गार्ड ने तुरंत घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। हादसे की जानकारी होते ही नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, जीआरपी के साथ रेलवे स्टाफ और तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को ठीक करने में जुट गए हैं।

डाउन लाइन पर मालगड़ी की बोगियां पटरी से उतरने के कारण झींझक स्टेशन पर दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर झींझक स्टेशन पहुंची। ट्रेन 7 बजकर 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को अप लाइन पर लाकर वापस इंजन जोड़कर इटावा भेजा गया।


1. 82501 तेजस एक्सप्रेस लखनऊ जं.- नई दिल्ली एक्सप्रेस को मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाया जा रहा है।

2. 02004 नई दिल्ली-लखनऊ जं.-  शताब्दी एक्सप्रेस को आज गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते चलाया जा रहा है।

3. आज संचालित होने वाली 02180/02179  आगरा फोर्ट- लखनऊ जं. इंटरसिटी को निरस्त कर दिया गया है।
 

बीते एक माह के अंदर इटावा में भी डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर के तहत टुंडला से कानपुर भाऊपुर तक ट्रैक बिछाने का प्रथम चरण का कार्य पूरा होने पर मालगाड़ी का संचालन शुरू कराया गया था। इसके बाद से लगाता हादसों का सिलसिला जारी है। बीते दिनों इटावा में मालगाड़ी के डिरेल होने से ट्रैक उखड़ गया था और करीब एक सप्ताह तक ट्रैक पर संचालन बंद रहा था।

यागराज मंडल के कानपुर टूंडला खंड के कानपुर देहात में अंबियापुर और रूरा स्टेशन के मध्य मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के चलते नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। इसके चलते शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा। कानपुर-दिल्ली शताब्दी को निरस्त कर दिया गया है, वहीं दूसरी वीआईपी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए।

गाड़ी सं -2034 नई दिल्ली- कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस आज नहीं चलेगी। कानपुर से ट्रेनों को वाया कासगंज निकलाने की तैयारी की जा रही है, वहीं इटावा से पहले दिल्ली से आ रही ट्रेनों को टुंडला से डायवर्ट किया जा रहा है। फिलहाल अभी रेलवे अधिकारी नहीं बता रहे हैं कि दिल्ली हावड़ा रेल रूट कबतक बहाल हो पाएगा। घटनास्थल पर डीआरएम भी पहुंच रहे हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के कानपुर टूंडला रेल मार्ग पर अंबियापुर और रूरा स्टेशन के मध्य मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के चलते नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है।  निम्न गाड़ियों का मार्गपरिवर्तन/ समय परिवर्तन/ निरस्तीकरण निम्न विवरणानुसार किया जा रहा है। 

मार्ग परिवर्तन
1-    गाड़ी सं -04411 भागलपुर – आनंदविहार  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ- मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। 
2-    गाड़ी सं -02871 मगध  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद के रास्ते चलेगी। 
3-    गाड़ी सं -02313 सियालदा- नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली  के रास्ते चलेगी।

4-    गाड़ी सं -02581 बनारस- नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद के रास्ते चलेगी। 
5-    गाड़ी सं -02301  हावड़ा– नई दिल्ली  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली  के रास्ते चलेगी। 
6-    गाड़ी सं -02423  डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली  के रास्ते चलेगी। 

7-    गाड़ी सं -02453  रांची  – नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली  के रास्ते चलेगी। 
8-    गाड़ी सं -02315 कोलकता – उदयपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद-मथुरा- अछनेरा के रास्ते चलेगी। 
9-    गाड़ी सं -02583  हटिया   – आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर प्रयागराज छिवकी -झांसी-आगरा-पलवल के रास्ते चलेगी। 

 
विज्ञापन

10-    गाड़ी सं -02823 भुबनेश्वर– नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली  के रास्ते चलेगी। 
11-    गाड़ी सं -02942  आसनसोल   – भावनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर प्रयागराज छिवकी -झांसी-आगरा के रास्ते चलेगी। 
12-    गाड़ी सं -02287  सियालदह   – बीकानेर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली  के रास्ते चलेगी। 

13-    गाड़ी सं -02815 पुरी   – आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-लखनऊ –मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। 
14-    गाड़ी सं -05483 अलीपुर द्वार – दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ –मुरादाबाद – दिल्ली के रास्ते चलेगी। 
15-    गाड़ी सं -02311 हावड़ा – कालका  निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ –मुरादाबाद- दिल्ली  के रास्ते चलेगी। 

16-    गाड़ी सं -04218  चंडी गढ़ – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर   रास्ते चलेगी। 
17-    गाड़ी सं -05956  दिल्ली – कामख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-ग्वालियर-झांसी –प्रयागराज छिवकी    रास्ते चलेगी। 
18-    गाड़ी सं -04038  दिल्ली – कामख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-ग्वालियर-झांसी –प्रयागराज छिवकी  रास्ते चलेगी। 

19-    गाड़ी सं -02452  नई दिल्ली – कानपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर   रास्ते चलेगी। 
20-    गाड़ी सं -03484  दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर   रास्ते चलेगी। 
21-    गाड़ी सं -02876  आनंद विहार –पुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर   रास्ते चलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें