फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों के लिए शानदार खबर, पढ़ें ये जरूरी जानकारी, फायदे में रहेंगे

Wed, 17 Oct 2018 08:10 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दिल्ली से बिहार के बीच कानपुर होते हुए चलेंगी पांच ट्रेनें
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार को देखते हुए रेलवे पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें दशहरा से लेकर छठ पूजा तक आनंद विहार (दिल्ली) और बिहार के बीच वाया कानपुर चलेंगी।
विज्ञापन


आनंद विहार-भागलपुर साप्ताहिक (04002/01)
यह ट्रेन आनंद विहार से हर गुरुवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक शाम 4:55 बजे चलेगी। गुरुवार रात 10:12 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:17 पर चलकर शुक्रवार सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन हर शुक्रवार को भागलपुर से शाम 5:30 बजे चलकर और शनिवार सुबह 7:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। शनिवार दोपहर 2:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

डेमो पिक
आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक (04046/45)
आनंद विहार से हर शनिवार 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक रात 10:10 बजे चलकर रविवार तड़के 4:25 पर कानपुर पहुंचेगी। रविवार सुबह 4:30 पर चलकर दोपहर में 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन हर रविवार गोरखपुर से शाम 5:25 बजे चलेगी। रात 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। सोमवार सुबह 8:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

आनंद विहार-पटना साप्ताहिक (04022/21)
आनंद विहार से हर शनिवार को 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक रात 12:10 बजे रवाना होगी। सुबह 7:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट बाद शनिवार  7:05 बजे चलकर शाम 4:20 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना से हर शनिवार को शाम 7:35 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 7:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। रविवार सुबह 7:25 पर चलकर दोपहर 2:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी एसी है।
विज्ञापन

डेमो पिक
आनंद विहार-जयनगर साप्ताहिक (04042/41)
आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को रात 12:10 बजे रवाना होगी। सुबह 6:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मंगलवार रात 11:30 पर जयनगर पहुंचेगी। जयनगर से हर बुधवार की रात 1:35 पर चलेगी। बुधवार शाम 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। गुरुवार रात 12:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 बोगी होगी।

आनंद विहार-गया साप्ताहिक (04044/43)
आनंद विहार से हर रविवार रात 12:10 पर चलेगी। सुबह 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद यहां से चलकर रविवार रात 8:20 बजे गया पहुंचेगी। यही ट्रेन प्रत्येक रविवार गया से रात 11:20 बजे चलेगी और सोमवार सुबह 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। सोमवार शाम 5:05 पर आनंद विहार पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें