धनतेरस पर चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चांदी के भाव अपने चार साल के न्यूनतम स्तर पर है। चांदी के मौजूदा भाव 39600 रुपये प्रति किलो है। जबकि पिछले वर्ष धनतेरस पर चांदी के भाव 41200 रुपये प्रति किलो था। हालांकि सोना खरीदने की चाह रखने वालों को निराशा हो सकती है। सोना के भाव पिछले छह साल के अधिकतम स्तर पर हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
सोना का भाव मौजूदा समय में प्रति दस ग्राम 32500 रुपये के स्तर पर है। जबकि पिछले वर्ष सोना का भाव प्रति दस ग्राम 30600 रुपये के स्तर पर था। इस तरह एक वर्ष में सोना 1900 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक चांदी सस्ती होना का प्रमुख कारण है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और खपत पिछले वर्षों की तुलना में कम है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
मांग न होने के कारण भाव पिछले वर्षों की तुलना में कम होते जा रहे हैं। मौजूदा समय में चांदी के भाव पिछले चार वर्ष की तुलना में करीब चार हजार रुपये प्रति किलो कम हुए हैं। दिवाली पर चांदी के सिक्के, बुलियन (ठोस चांदी), चांदी की मूर्तियां, नोट की जमकर बिक्री होती है। ऐसे में भाव कम होने से और भी बिक्री की संभावना है।
4 of 6
डेमो पिक
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि सोने की मांग ज्यादा है। कच्चे तेल का अंतिम भुगतान सोने में ही ज्यादा होता है। इसके चलते सोने के भाव तेज है। यह भाव पिछले छह साल के उच्चतम स्तर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
पिछले पांच वर्षों में धनतेरस के दौरान चांदी-सोना के भाव तिथि वर्ष चांदी सोना
01 नवंबर 2013 48900 31000
21 अक्तूबर 2014 39100 279500
09 नवंबर 2015 35600 26270
28 अक्तूबर 2016 43000 30550
17 अक्तूबर 2017 41200 30600
05 नवंबर 2018 39600 32500 नोट- सोमवार 5 नवंबर के भाव संभावित हैं। सभी भाव नयागंज थोक सराफा के हैं।
एक सप्ताह के चांदी और सोना के भाव
27 अक्तूबर 39500 32500
29 अक्तूबर 39450 32500
30 अक्तूबर 39200 32475
31 अक्तूबर 39150 32525
01 नवंबर 39150 32550
02 नवंबर 39500 32450
03 नवंबर 39550 32500 नोट: सोने के भाव प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव प्रति किलो में नयागंज थोक सराफा के हैं।