फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के ज्वाइंट डायरेक्टर के घर मातम में बदलीं 'दीपावली की खुशियां', तीनों जवान बच्चों की मौत

Mon, 05 Nov 2018 12:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस के सादाबाद गांव मिढ़ावली के पास रविवार को सफारी और स्कोडा कार के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सफारी सवार सीबीएसई के ज्वाइंट डायरेक्टर के दो पुत्रों व एक पुत्री की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार फिरोजाबाद के एक उद्यमी ने भी दम तोड़ दिया। स्कोडा सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
दिल्ली निवासी सीबीएसई के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रामशंकर यादव के पुत्र प्रशांत (19 वर्ष) प्रभांश (17 वर्ष) और पुत्री प्रचिता (18 वर्ष) सफारी गाड़ी से दिल्ली से अपनी मां से मिलने के लिए हरदोई जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सादाबाद क्षेत्र में गांव मिढ़ावली के पास कार अनियंत्रित होकर पहले स्विफ्ट डिजायर कार से टकराई फिर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर आगरा की तरफ से आ रही स्कोडा गाड़ी से तीव्र गति से टकरा गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इस स्कोडा गाड़ी में सवार मोहनकांत (45 वर्ष) निवासी मक्खनपुर फिरोजाबाद अपने दोस्त आशीष बंसल के साथ दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी को उनका चालक चला रहा था। टक्कर में सफारी गाड़ी में सवार प्रशांत, प्रभांश और प्रचिता ने दम तोड़ दिया, जबकि स्कोड़ा गाड़ी में सवार मोहनकांत की भी मौत हो गई। 
 

4 of 5
डेमो पिक
उनके साथ गाड़ी में बैठे आशीष बंसल, विशेष बंसल निवासी दिल्ली गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर हादसे की सूचना लोगों पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पुलिस ने घायलों को आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें