फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने शुरू की ये नई व्यवस्था, जानें क्या है खास

Thu, 25 Oct 2018 01:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- रेलवे ने 185 ट्रेनों में शुरू की व्यवस्था, रसीद न देने पर खाना फ्री
- पीओएस मशीन से करें डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान
 
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अब अगर ट्रेन में पैंट्रीकार का खाना खाएं तो भुगतान करते समय उसकी रसीद जरूर लें। तय मेन्यू कार्ड और उसके रेट से ज्यादा पैसे लेने की शिकायत पर रेलवे ने 185 ट्रेनों में नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इसके तहत पैंट्रीकार के वेंडर खाना खाने के बाद पॉस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से रसीद काटकर यात्री को देंगे। साथ ही आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी बिल का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इसका पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन सर्वर पर डाला जाएगा। इससे यात्रियों को ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत नहीं होगी और रेलवे को भी चूना नहीं लगेगा।

4 of 5
डेमो पिक
बिल नहीं तो खाना फ्री
कानपुर से निकलने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनें ऐसी हैं, जिसमें यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी, ब्रह्मपुत्र मेल, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, प्रयागराज, अवध एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें प्रमुख हैं। इन ट्रेनों की पैंट्रीकार में स्टीकर भी लगा दिए गए हैं कि ‘बिल नहीं तो खाना फ्री’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
ट्रेनों में चलने वाले स्कवॉयड को भी बता दिया गया है कि अगर यात्री को बिल नहीं मिलेगा तो वह खाने के पैसे नहीं देगा। इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं होगी। पैंट्रीकार वेंडरों को पीओएस मशीन दी गई हैं। इन मशीनों को लेकर यात्री के पास वेंडर आएंगे और कंप्यूटराइज रसीद देकर रुपया वसूलेंगे। बिल की रसीद न देने पर यात्री खाने के पैसे न देने के लिए स्वतंत्र होगा। 
 
यात्रियों की खाने के ज्यादा रुपये वसूलने की शिकायतें रहती थीं। रेलवे ने ओवरचार्जिंग को खत्म करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।
- गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें