फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः किसान भाई इस वेबसाइट से पाएं फसल रोगों से निजात

Mon, 24 Oct 2016 09:46 PM IST
रामगोपाल तिवारी/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फसल में रोग लगने पर 48 घंटे में पाएं ऑनलाइन निदान, कृषि रक्षा विभाग ने ऑनलाइन शुरू की सेवा
विज्ञापन
किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। कृषि विभाग की वेबसाइट upagriculture.com पर लॉगिन कर रोग लगी फसलों के तीन फोटो भेजने के 48 घंटे के अंदर बचाव के उपायों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। यह ऑनलाइन सुविधा 24 घंटे सातों दिन सरकार की ओर से किसानों के लिए शुरू की गई है।  
विज्ञापन

अब किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और न ही उन्हें कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों को खोजने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे।  कृषि रक्षा विभाग ने फसलों में लगने वाले रोगों के निदान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के तहत सहभागी फसल निगरानी एंड निदान प्रणाली (पीसीआरएस) की शुरुआत की है। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट upagriculture.com पर जाकर लॉगिन करना होता है। यहां से पीसीआरजी में जाकर कंप्लेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके खुलते ही किसान को अपनी समस्या लिखनी होगी। साथ ही अपना नाम, गांव, तहसील, जिला और मोबाइल नंबर भी फीड करना होगा। वैसे नियमता: जिस फसल में रोग लगा हो उसकी तीन फोटो भी भेजनी अनिवार्य है। समस्या रजिस्टर्ड होने के 48 घंटे के अंदर विभागीय अधिकारी और वैज्ञानिक रोग से संबंधित उपचार की ऑनलाइन ही जानकारी देंगे। इसके अलावा वह यदि आपके द्वारा लिखे गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप चलता है तो वह उपचार की जानकारी उस पर भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें