साध्वी निरंजन ज्योति और केशव प्रसाद मौर्या ने भी सपा-बसपा की खींची टांग
महोबा मोदी रैली के मंच से केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों के दुखदर्द दूर होने का समय आ गया है। सपा प्रदेश को लूट रही है तो बसपा की मायावती अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई हैं और जनता रो रही है। कहा कि प्रदेश सरकार का गुंडागर्दी के साथ गठबंधन सा हो गया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा की भ्रष्टाचार वाली सरकार नहीं होती तो बुंदेलखंड का यह हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिस दिन से प्रदेश में भाजपा की सरकार आ जाएगी, बुंदेलखंड की धरती को कोई भी माफिया नहीं लूट पाएगा। उन्हाेंने कहा कहा प्रधानमंत्री हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता को तत्पर रहते हैं।