फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर पीसीएस में शहर का डंका

Wed, 17 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर पीसीएस 2013 में शहर के मेधावियों का बोलबाला रहा। 91 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी की बेटी श्रीन पाटनी का सेलेक्शन असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर हुआ।
विज्ञापन


विजय लक्ष्मी सीडीपीओ बनी हैं। नौबस्ता के धीरेंद्र कुमार उत्तम मनोरंजन कर निरीक्षक बने हैं। आईबी से जॉब छोड़कर सहायक अध्यापक बनने वाले पवन कुमार भारद्वाज का सेलेक्शन ऑडिटर पद पर हुआ है।

लोअर पीसीएस का पेपर वर्ष 2013 में हुआ था। इसका रिजल्ट दिसंबर 2015 में आया और जनवरी 2016 में इंटरव्यू कराए गए। अब सोमवार (15 फरवरी) देर शाम रिजल्ट आया। इसमें शहर से लड़कियों का भी अच्छा सेलेक्शन हुआ है। किसान परिवार से जुड़ी पुष्पा देवी सीडीपीओ बनीं हैं।
विज्ञापन


वह रनियां की रहने वाली हैं। कृषक पिता की बेटी सविता जायसवाल ऑडिटर बनी हैं। सफल अभ्यर्थियों की सूची में सविता का भी नाम है। वह मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली हैं लेकिन शादी गीता नगर निवासी आशीष जायसवाल से हुई है। उत्कर्ष एकेडमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि शहर के 91 मेधावियों का सेलेक्शन हुआ, जिसमें 14 लड़कियां हैं। यह रिजल्ट लंबे समय बाद आया, जिसे लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें