कानपुर-लखनऊ रूट की आठ ट्रेनों को मंगलवार से निरस्त कर दिया जाएगा। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशेबल ऐप्रन का काम होने के कारण इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस (12419/12420), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/51814), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/64209), कानपुर-बाराबंकी मेमू (64235/34236) 25 जून से 12 जुलाई तक नहीं चलेंगी।
ये है निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची
बिहार के सोनपुर-छपरा रेलखंड पर ट्रैक, सिग्नल की मरम्मत का काम होने से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 24 जून से निरस्त रहेगी।दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 24 जून से एक जुलाई और सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) 26 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।
दिल्ली हावड़ा रूट की कानपुर से होकर चलने वाली 13 ट्रेेनों को 10 जुलाई से निरस्त किया गया है। अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483) 10 से 14 जुलाई, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484) 12 से 16 जुलाई, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/12180), कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू (64587/64588) और कानपुर सेंट्रल-पनकी मेमू (64163) 11 से 15 जुलाई, कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमे (64589/64590), कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू (64159), फफूंद-शिकोहाबाद मेमू (64161/64164), फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमू (64162) ट्रेन को 15 जुलाई को निरस्त किया जाएगा।