फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोल्डी मसाले इलेवन व ओलिवर ब्राउन इलेवन ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शनिवार को दो मुकाबले हुए। गोल्डी मसाले इलेवन और ओलिवर ब्राउन इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


पहला मैच किदवईनगर स्थित साउथ मैदान-बी पर हुआ। इसमें गोल्डी मसाले इलेवन ने बालमोल इलेवन को 36 रन से हराया। गोल्डी मसाले इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। युवराज यादव ने टीम के लिए शानदार 61 रन की पारी खेली। बालमोल इलेवन 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। शिवाय ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। गोल्डी मसाले के अब्दुल फैजल ने दो विकेट लेकर जीत में योगदान दिया। युवराज यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच किदवईनगर स्थित साउथ मैदान-ए पर खेला गया। ओलिवर ब्राउन इलेवन ने प्राइम एनलाइटेन इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाए। अदरिक ने टीम के लिए बेहतरीन 58 रन की पारी खेली। ओलिवर ब्राउन के युवराज ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलिवर ब्राउन इलेवन ने जीत दर्ज की। उन्होंने 23.3 ओवर में दो विकेट खोकर 164 रन बनाए। अर्जुन सिंह ने 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। देवांश त्रिपाठी ने भी 49 रन का योगदान दिया। एनलाइटेन इलेवन की ओर से तेजस और अदरिक को एक-एक सफलता मिली। अर्जुन सिंह को उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें