फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोल्डी इलेवन ने जीती रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार रात टीएसएच ग्राउंड पर खेला गया। इसमें गोल्डी इलेवन ने जेके मैक्स इलेवन को 25 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया। पहले खेलते हुए गोल्डी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम से डॉ. अनुज शर्मा ने 38, राहुल कपूर ने 32, शादाब ने 30 और डॉ. हरित कुमार ने 22 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


गेंदबाजी में जेके मैक्स इलेवन के जिमी चक ने 18 रन देकर चार और शरीफ ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं जेके मैक्स इलेवन की टीम 17.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। टीम से मोहम्मद सैफ अहसन ने 50 और जय ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डी इलेवन की ओर से डॉ. हरित कुमार और डॉ. अनुज शर्मा ने तीन-तीन, अभिषेक द्विवेदी ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सैफ को शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डॉ. अनुज शर्मा को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। उन्हें जैक्सन कमिंस के अमिताभ गुप्ता ने पुरस्कार और ग्यारह हजार रुपये देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. आई एम रोहतगी, गिरीश कपूर, संजीव पाठक, विजय दीक्षित, राजेश शर्मा, विवेक जॉन, गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, विकास मिश्र, गौरव मिश्रा, उत्तम केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें