कानपुर देहात। शिवली थाना के सहतावनपुर के पास कानपुर के गोल्डन बाबा की कार नीलगाय से टकरा गई। इससे नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार गोल्डन बाबा सहित कार सवार बाल-बाल बच गए।
काकादेव कानपुर नगर स्थित पिपलेश्वर धाम के महंत मनोजानंद उर्फ गोल्डन बाबा शनिवार दोपहर को विश्वबैंक बर्रा कर्रही निवासी कार चालक अनिल सिंह, शास्त्री नगर निवासी वास्तुकार जीतेंद्र सिंह व लुधियाना के हौजरी फैक्टरी के मालिक कल्लन सिंह के साथ औरैया के उमरैन में निर्माणाधीन मंदिर को देखने जा रहे थे।
सहतावनपुरवा के पास पहुंचने पर सड़क पर आई नीलगाय कार से टकरा गई। इससे नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव, अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में कार सवार एक युवक को चोटें आईं हैं। उसका इलाज करवाया गया है।