फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Rate Today: युद्ध विराम का असर, चांदी 71,00 रुपये टूटी, सोने की चमक पड़ी फीकी, जानिए कीमत

Thu, 09 Apr 2026 10:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युद्ध विराम के बाद के बाद चांदी 71,00 रुपये और सोना 1600 रुपये सस्ता हुआ है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम के बाद भी चल रही अनिश्चितता के बीच गुरुवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। चांदी के भावों में 7100 रुपये प्रति किलो की और सोने के भाव में 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ गई। एक दिन पहले ही चांदी के भाव में 10,600 रुपये प्रति किलो का उछाल आ गया। सोने के भाव भी 3150 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,54,050 रुपये और चांदी का भाव 2,43,500 रुपये प्रति किलो हो गया। बुधवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,55,650 रुपये और चांदी का भाव 2,50,600 रुपये प्रति किलो हो गया था। उन्होंने बताया कि युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद बाजार पर सकारात्मक असर दिखा था लेकिन दूसरे दिन फिर से हमलों के चलते बाजार में अस्थिरता आ गई।

सोना-चांदी के भाव
तारीख चांदी सोना
01 अप्रैल 2,44,600 1,54,150
02 अप्रैल  2,36,000 1,50,400
03 अप्रैल 2,41,000 1,52,600
04 अप्रैल 2,41,000 1,52,600
06 अप्रैल  2,39,000 1,52,500
07 अप्रैल 2,40,000 1,52,500
08 अप्रैल  2,50,600 1,55,650
09 अप्रैल 2,43,500 1,54,050
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार)। 5 अप्रैल को बाजार बंद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें