फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे 769 लोगों के हुए चालान, पांच गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 09:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कमिश्नरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ बुधवार रात विशेष अभियान चलाया। दो घंटे तक चले इस अभियान में 2035 लोगों और 1421 वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इनमें से 769 लोगों और 401 वाहनों के चालान किए गए। अवैध शराब बिक्री करने पर पांच को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बुधवार रात 8 से 10 बजे तक चले गोविंदनगर और घाटमपुर थाना क्षेत्रों में 345 रेस्टोरेंट, ढाबों और दुकानों की जांच की गई। जोनवार कार्रवाई में पूर्वी जोन में 57, पश्चिम जोन में 130, सेंट्रल में 81 और दक्षिण जोन में 77 स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अवैध तरीके से पनकी, गोविंदनगर और घाटमपुर में शराब की बिक्री कर रहे पांच लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें