फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोने पर छाई मंहगाई, महिलाओं को भा रही आर्टिफिशियल ज्वेलरी

Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। सोने का भाव लाख से ऊपर चले जाने से बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है। बाजार में चूड़ी, कंगन और बिंदी समेत अन्य श्रृंगार के सामान खरीदने वाली युवतियां एवं महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीद रही हैं।
विज्ञापन


सावन शुरू होने के साथ त्योहारों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए महिलाएं ज्वेलरी व अन्य सामग्री की खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं। सोने का भाव इस समय काफी अधिक हो गया है। इसलिए अब छोटे-छोटे अवसर पर सोना के गहने हर कोई नहीं खरीद पा रहा है। इसलिए महिलाओं और युवतियों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर रुख कर लिया है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी न केवल बजट के अंदर होती है, बल्कि हर फैशन और कपड़े से मैच कर जाती है।
रनियां बजार में खरीदारी करने आईं प्रियंका कहती हैं कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी सुंदर होने के साथ-साथ सस्ती मिल जाती है। उनके खोने और खराब होने का डर भी नहीं रहता है। रनियां बाजार में ज्वेलरी के एक दुकान में खरीदारी करने आईं अर्पिता बताती हैं कि सोना अब बहुत महंगा हो गया है। लेकिन उन्हें हर अवसर पर नए गहने पहनने का शौक है। इसलिए वे अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही खरीद रही हैं। कहा कि ये काफी कम दाम में मिल जाता है और गोल्ड लुक ही देता है। इसलिए उन्हें इसे खरीदने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन

ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले दया शंकर गुप्ता कहते हैं कि सोना जबसे महंगा हुआ है उनकी दुकान पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है। दुकान पर गले की चेन, कान की बाली, झुमकी, कंगन आदि खरीदने के लिए महिलाएं एवं युवतियां आती हैं। इस समय कुंदन, स्टोन, एडी स्टोन वाले सेट की अधिक मांग है। ज्वेलरी के सेट 300 रुपये से लेकर तीन हजार तक हैं। इसमें कुछ ब्रांडेड भी है, जिनकी कीमत और अधिक है। सावन में 500 से लेकर 1500 रुपये के सेट व 100 रुपये से 300 रुपये जोड़े बिकने वाली झुमकी, कंगन की अधिक मांग है। त्योहार और मांग को देखते हुए स्टाक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें