फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: चांदी का भाव 12,200 और सोना 5100 रुपये हुआ कम, जानें ताजा भाव

Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोना-चांदी के भाव में गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका के बीच फिर से हमले होने से बुधवार को सोना-चांदी के भाव में तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव प्रति किलो 2,40,000 रुपये और सोने का प्रति 10 ग्राम 1,51,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार की तुलना में चांदी के भाव में 12,200 रुपये किलो की गिरावट हुई। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 5110 रुपये तक गिर गया।

विज्ञापन


बीते आठ दिन में चांदी के भाव में 34 हजार रुपये किलो तक की कमी आ चुकी है। सोने का भाव 9,400 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा है। दो जून को चांदी का भाव प्रति किलो 2,74,000 रुपये और सोने का 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि बाजार में स्थिरता नहीं है। नकदी का संकट बना हुआ है। बाजार में ग्राहक नहीं है। कारोबार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में तनाव भी और बढ़ गया है। आगे भी उठापटक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें