धर्मनगरी चित्रकूट भगवान राम की कर्मस्थली के रूप में जानी जाती है। जल्द ही इस कर्मस्थली में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीराम के जीवन काल से जुड़े प्रसंगों की मार्मिक झांकी दिखाई देगी। इसके लिए रामायण सर्किट बनाने का काम तेजी से जारी है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में अबतक जिले को 747.78 लाख जारी भी हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धर्मनगरी का हो रहा सुन्दरीकरण
स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग के पास स्थित खोही ग्राम पंचायत क्षेत्र में रामायण सर्किट बनाया जा रहा है। यहां पर रामचरित मानस के आधार पर भगवान श्रीराम की जन्म से लेकर वनगमन व राजगद्दी की झांकिया पर्यटकों को देखने को मिलेगी। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए सरकार ने 3738.84लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसके लिए 747.78 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
3 of 4
परिक्रमा मार्ग पर रामायण सर्किट के लिए चल रहा निर्माण कार्य।
इन झांकियों में भगवान राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन के बचपन की जीवंत तस्वीरों समेत उनके विवाह कार्यक्रम व राजगद्दी की मूर्तियां लगेंगीं। इसके अलावा भगवान राम के चित्रकूट में वनवास काल के दौरान विभिन्न लीलाओं की मूर्तियां भी बननी शुरु हो गई हैं। जानकारी के अनुसार चित्रकूट मप्र स्थित रामदर्शन की तर्ज पर परिक्रमा मार्ग पर इसका निर्माण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। हर माह अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हैं। जिनका इस ओर ध्यान जाना स्वाभाविक रहेगा।
परिक्रमा मार्ग पर रामायण सर्किट के लिए चल रहा निर्माण कार्य।
कुछ अड़चन लेकिन जल्द बनेगा सर्किट
चित्रकूट पर्यटन अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि रामायण सर्किट का काम तेजी से जारी है। कई बार कुछ अड़चन आती है इसके बावजूद मार्च 2019 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक लगभग एक करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है।