फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की झांकी जगाएगी देशभक्ति का जज्बा

Tue, 09 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
‘अमर उजाला मां तुझे प्रणाम’ रैली के संबंध में हुई बैठक में डीएम कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी अविनाश सिंह व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 15 अगस्त को झांकी रैली शानदार तरीके से निकलेगी। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के साथ मीटिंग की। एडीएम सिटी अविनाश सिंह की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने कहा कि झांकी रैली को सफल बनाएं। हर विभाग का प्रतिनिधित्व जरूरी है। थल सेना, वायु सेना और एनसीसी की झांकियां भी निकलेंगी। ऐसा पहली बार होगा। पिछली बार (2015) सेना (थल सेना) की झांकी निकली थी। सेना की झांकी पर रॉकेट लांचर, मशीनगन सहित तमाम हथियारों का प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम का सक्रिय भागीदार ‘भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ नई दिल्ली है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से 15 अगस्त को मोतीझील से झांकी रैली निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे से झांकियां तैयार हो जाएंगी। फिर प्रशासनिक अधिकारी झंडारोहण करेंगे। सामूहिक राष्ट्रगान होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगना चाहिए। छुट्टी समझकर कोइ्र भी अधिकारी-कर्मचारी घर में न बैठें बल्कि बाहर निकलकर देशभक्ति के इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। क्योंकि देश और देशभक्ति से बढ़कर कुछ भी नहीं है। झांकी रैली शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाएगी। इसलिए जनता से जुड़ी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार जरूरी है। सभी विभाग वर्तमान योजनाओं का ब्योरा तैयार कराएं और उस पर आधारित झांकियां बनवाएं। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के प्रयास को सराहा और कहा कि पिछले 13 साल से झांकियां निकाली जा रही हैं। इसमें जनता, व्यापारी और उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी है। झांकी रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी विभागों को दी गई है। मीटिंग के दौरान एसडीएम घाटमपुर सुखबीर सिंह यादव, एडीएम आपूर्ति शारदा प्रसाद, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह यादव, डीएसओ नीरज कनौजिया, डीआईओएस कोमल यादव, बीएसए अमरीश यादव और डीपीआरओ हरिशंकर सिंह, सेना, एयरफोर्स, एनसीसी सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।   

बजेगा बैंड
पीएसी और होमगार्ड का बैंड भी बजेगा। झांकी रैली के आगे, पीछे चिकित्सक और आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस एंबुलेंस चलेगी। झांकी रैली कहीं फंसे नहीं, इसके लिए यातायात सिपाही एस्कार्ट करेंगे। इसका भरोसा पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वानंद सिंह यादव ने दिलाया है।
विज्ञापन


बरसेंगे पुरस्कार
बेस्ट झांकी को 31,000 रुपये का पहला पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार 21,000 और तीसरा पुरस्कार 11,000 रुपये है। बेस्ट झांकियों का चुनाव मजिस्ट्रेट की टीम करेगी। जो विजेता होंगे, उन्हें 16 अगस्त को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा। झांकी रैली में हिस्सा लेने वालों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इन विभागों की भी झांकियां
जिलापूर्ति अधिकारी, सूचना विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक और उनसे संबंधित स्कूलों की 10 झांकियां, बीएसए और उनसे संबंधित पांच झांकियां, स्काउट एंड गाइड, यातायात विभाग की तीन झांकी, सीयूजीएल, यूपीएसआईडी की दो झांकी, केस्को की दो झांकी, डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगर निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी की पांच झांकी, केडीए की पांच झांकी, नेहरू युवा केंद्र, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और उनसे संबंधित दो झांकियां, जिला कृषि अधिकारी, आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल। जिलाधिकारी ने स्वयं सेवी संगठनों से भी झांकी निकालने की अपील की है।
जिन सरकारी विभागों को झांकी निकालनी है, वे अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम)-6 आरपी त्रिपाठी (9454416406) और एसीएम-3 बृज किशोर (9454416403) से जानकारी ले सकते हैं। अमर उजाला संवाददाता संतोष सिंह के मो. नंबर 9675898254 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें