फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे घर में शादी कराने की बात कह बेटियों को ले गई बुआ, फिर किया ये घिनौनी काम

Wed, 09 Aug 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक बुआ ऐसा घिनौना काम कर सकती है ये शायद ही कोई सोच पाए। मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में। यहां भरुआसुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो नाबालिग लड़कियों को जबरन ले जा रहा था, उन्हें रोती हुई हालत में देखकर पुलिस को संदेह हुआ। किशोरियों के साथ ज्यादती कर रही महिला व पुरुष को फौरन हिरासत में ले लिया गया। फिर थाने ले जाकर जब किशोरियों से इस बारे में बातचीत की तो दिल दहला देने वाली हकीकत सामने आई...    
विज्ञापन


 

यूपी में आदिवासी क्षेत्र की किशोरियों को बनाया जा रहा निशाना

डेमो
यहां आदिवासी क्षेत्र से किशोरियों को लाकर बेचने का धंधा जारी है। चित्रकूट जनपद में कोल जाति की आदिवासी परिवार बेहद गरीबी से अपना जीविकोपार्जन करते हैं। इनके परिवारों में पैदा होने वाली बेटियां किशोरावस्था में ही मेहनत मजदूरी करने में माता पिता का सहयोग करने लगते हैं।

 

शादी करने, अच्छे घरों में काम दिलाने की बात कहकर

डेमो
इन्हीं नासमझ किशोरियों को कुछ लोग शादी करने, अच्छे घरों में काम दिलाने की बात कहकर उन्हें बहला फुसलाकर अपने साथ ले आते हैं।

मंगलवार को भी हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों को जबरिया ले जा रहे एक महिला व पुरुष को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया है।

थाने में मौजूद चित्रकूट जनपद की कोल आदिवासी बरामद करीब 15 वर्षीय किशोरियों ने बताया कि निवादा निवासी भ्रूरा सिंह व उसकी बूआ रानी यादव उन दोनों को चित्रकूट में गांव के बाहर मिली थी और उन्हें अच्छे घरों में शादी कराने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले आए।

 
विज्ञापन

आरोपी ने लड़कियो के साथ की गंदी हरकत, बुआ को बताया पत्नी

पुलिस गिरफ्त में आरोपी भूरा सिंह और रानी यादव - फोटो : अमर उजाला
बताया कि सोमवार की रात बांदा स्टेशन पर भूरा सिंह ने शराब पीने के बाद उनके साथ छेड़खानी की। लड़कियों ने बताया कि भूरा सिंह अपनी बुआ को पत्नी बता रहा था। लेकिन थाने में अब इसे बुआ बता रहा है। बताया कि सुबह चित्रकूट एक्सप्रेस से दोनों लोगों ने उन्हें कानपुर ले जाने के लिए ट्रेन में बैठा लिया। लेकिन भरुआसुमेरपुर में उन्हें जबरिया उतार लिया।

जबरजस्ती करने पर वह दोनों रोने लगीं। तभी किसी महिला ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ भूरा सिंह व रानी यादव को भी हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बरामद की गई दोनों लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी बुआ भतीजे को हिरासत में लिया 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें